Breaking News

गुड न्यूज : विधायक गजेंंद्र यादव की पहल : कलेक्ट्रेट चौक के पास इसी सत्र से शुरू होगा नालंदा परिसर का अस्थायी भवन

  • इसी सत्र से अध्यापन-अध्ययन की सुविधा शुरू करने विधायक, महापौर व कलेक्टर ने किया निरीक्षण

द सीजी न्यूज

 दुर्ग। शहर विधायक गजेंद्र यादव की पहल से शहर में जल्द ही नालंदा परिसर में पढ़ाई शुरू होगी। नया भवन तैयार होने तक कलेक्ट्रेट चौक के पास अस्थायी भवन में इसी सत्र से पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। विधायक गजेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल और कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने स्थल चयनित कर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर को तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश के विष्णुदेव साय सरकार ने विधानसभा चुनाव के बाद पहले बजट में ही दुर्ग में नालंदा परिसर बनाने की घोषणा की थी। शिक्षा के क्षेत्र में दुर्ग को और विकसित करने की मंशा से मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करने शहर विधायक प्रशासनिक अधिकारियो के साथ लगातार बैठक ले रहे हैं।

उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा के लिए आवासीय विद्यालय की मांग विद्यार्थियों द्वारा काफी समय से की जा रही थी। विधायक गजेंद्र यादव को पालकों ने बताया कि उच्च शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए यहां के विद्यार्थियों को बाहर जाना पड़ता है। बच्चों के भीतर हुनर और प्रतिभा होते हुए भी आर्थिक रूप से कमजोर पालक अपने बच्चों को बाहर पढ़ने के लिए नहीं भेज पाते हैं। राज्य व राष्ट्रीय स्तर की सभी परीक्षाओं में दुर्ग भिलाई के बच्चे हमेशा प्रवीण्य सूची में स्थान बनाते हैं, इसे देखते हुए विधायक गजेंद्र यादव ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कराने के बाद बजट में राशि स्वीकृत कराई है। तकनीकी व उच्च शिक्षा के लिए कोचिंग और परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए नालंदा परिसर मील का पत्थर साबित होगा।

500 सीटर होगा नलंदा परिसर  

जिले में शिक्षा के स्तर को और आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा स्वीकृत नालंदा परिसर की बिल्डिंग 500 सीटर का होगा, जहाँ विद्यार्थियों को रहने की सुविधा भी मिलेगी। विधायक, महापौर, कलेक्टर, निगम आयुक्त व राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त निरीक्षण कर पुलगांव में स्थल चयन किया है। पढ़ाई इसी सत्र से शुरू करना है। नया भवन बनने तक कलेक्ट्रेट चौक के पास भूमि विकास बैंक के खाली भवन में अस्थाई परिसर संचालित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थी तकनीकी शिक्षण हेतु आईआईटी, जेई, नीट और बेरोजगार युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।

Check Also

एग्रीस्‍टेक का पंजीयन 30 अक्‍टूबर तक

THE CG NEWS दुर्ग/ धान खरीदी विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों और उनके सह-हिस्सेदारों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!