द सीजी न्यूज
दुर्ग/ दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अण्डा में महान क्रांतिकारी सुखदेव राज की पुण्यतिथि पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोसेवाड़ा ने पौधरोपण किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अण्डा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शाला परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। मौजूद लोगों से एक–एक पौधे रोपकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का आग्रह भी किया गया।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान से पर्यावरण सुधरेगा। वन हमारी धरती के फेफड़े है जो हवा को शुद्ध करते हैं और लोगों को नई ताकत देते हैं। ललित चंद्राकर ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि अपने-अपने कार्य क्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करें और वृक्ष बनते तक सेवा करें और पुण्य के भागीदार बनें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से साहित्यकार गुलवीर सिंह भाटिया, सरपंच उमादेवी चंद्राकर, भारतीय पेंशनर महासंघ अध्यक्ष बीके वर्मा, बीके शर्मा, केके साहू, सीएल वर्मा, अजीत चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि मनोज चंद्राकर, पुकेश चंद्राकर, पानी पंचायत अध्यक्ष तिलक चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि फेंकू चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि बलदाऊ चौहान, यशवंत देवांगन, लोकेश देवांगन, डीपी. चंद्राकर, हेमेंद्र चंद्राकर सहित छात्र–छात्राएं व शिक्षक–शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

