Breaking News

विधायक, महापौर ने किया 55 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ विधायक गजेंद्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज 55 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान निगम सभापति राजेश यादव, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, पार्षद देवनारायण चन्द्राकर, पार्षद खिलावन मटियारा व वार्ड के नागरिक मौजूद रहे।

जयंती नगर वार्ड क्र 16 में सी.सी. रोड निर्माण कार्य, धरसा रोड व विभिन्न गलियों के सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन और वार्ड क्रमांक 16 में मोहन साहू के घर के पास व अन्य स्थानों पर डब्ल्यू.बी.एम. रोड व सी. सी. रोड निर्माण कार्य के अलावा कादंबरी नगर वार्ड क्र.17 में सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक गजेंद्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि लोगों का स्नेह ही हमारी शक्ति है। लोगों के विश्वास के अनुरूप कार्य ही हम सभी का विकास है। सीमेंटीकरण होने से आवागमन में सहूलियत के साथ ही बारिश के दिनों में कीचड़ से निजात मिलेगी। लोगों की मांग के अनुसार वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

विधायक व महापौर ने अधिकारियों को निर्माण के दौरान ढलान और गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के साथ ही समय पर कार्य पूर्ण करने कहा।कार्यक्रम के दौरान विधायक व महापौर ने नागरिकों से मुलाकात के दौरान आवश्यकताओं और समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, सुरेश केवलानी, उपअभियंता पंकज साहू, करण यादव, विकास दमाहे, पूर्व पार्षद अल्का बाघमार, अजय गुप्ता, भास्कर तिवारी, मंजू पांडेय, श्वेता ताम्रकार, मनोज चंद्राकर, घनश्याम साहू, सनत साहू सहित स्थानीय कलोनी निवासी थानूराम साहू, भीमराव प्रजापति, सी.पी. देवांगन, भास्कर तिवारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also

एग्रीस्‍टेक का पंजीयन 30 अक्‍टूबर तक

THE CG NEWS दुर्ग/ धान खरीदी विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों और उनके सह-हिस्सेदारों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!