Breaking News

जल मड़ई में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर : कहा – जल है अनमोल, इसका नहीं कोई मोल

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा जलसंरक्षण के प्रति जागरुकता लाने जल मड़ई अभियान शुरू किया गया है। आज ज़िला पंचायत दुर्ग व  जनपद पंचायत दुर्ग के संयुक्त तत्वधान में दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरपोटी, खोपली, मचांदुर में जल मड़ई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर उपस्थित रहे। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर जल मड़ई के महत्व को बताते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि जल मड़ई का उद्देश्य पानी को बचाना और इसका बेहतर उपयोग करने के प्रति लोगों को जागरूक करना है। पानी की बर्बादी को कम करना और उसके कुशल उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जल मड़ई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे  बड़ी जरूरत है। हमें पानी का उपयोग जरूरत के अनुसार करना चाहिए। ललित ने आग्रह किया कि अपने-अपने घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाएं।

जल मड़ई कार्यक्रम में महिलाएं युवा व स्कूल के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जल प्रहरी नीरज वानखेड़े द्वारा जल सरंक्षण की दिशा में जल को सहेजने हेतु सोकपिट, रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम आदि के मॉडल और खेल के जरिए बताया कि जल संरक्षण का भविष्य सिर्फ हमारे हाथों में ही है। वीडियो के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्ग ज़िला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा भुनेश्वर यादव, ज़िला पंचायत सदस्य व सभापति योगिता चंद्राकर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष झमिता गायकवाड़, उमरपोटी सरपंच टिकेंद्र ठाकुर, ज़िला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन, जनपद पंचायत सीईओ रूपेश कुमार पाण्डे, प्राचार्य शासकीय उच्च मा.विद्यालय उमरपोटी कीर्ति सहित स्कूल शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Check Also

पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा से बदली देश की तस्वीर, छत्तीसगढ़ को मिली विकास की नई सौगातें – केदार कश्यप

THE CG NEWS प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के जनसेवा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!