Breaking News

शहर के कई वार्डों में 11 जुलाई को शाम के समय नहीं होगी पानी सप्लाई  

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ 24 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट के ट्रांसफार्मर के आसपास सफाई कार्य होने के कारण कल 11 जुलाई गुरुवार को शट-डाउन किया जाएगा। इसके कारण शहर के वार्डों में शाम के समय पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी। नगर निगम द्वारा मांग के अनुसार आवश्यकता अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति की जाएगी। निगम प्रशासन ने नागरिकों से सुबह नल खुलने पर पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करने की अपील की है।

प्रभावित क्षेत्र – वार्ड नं. 43 कसारीडीह, पूर्व, वार्ड नं. 44 बाबा गुरुघासीदास वार्ड, वार्ड नं. 45 पद्मनाभपुर पश्चिम, वार्ड नं. 46 पद्मनाभपुर पूर्व, वार्ड नं. 10 शंकर नगर, पश्चिम, वार्ड नं. 11 शंकर नगर, पूर्व, वार्ड नं. 12 मोहन नगर, पश्चिम, वार्ड नं. 13 मोहन नगर, पूर्व, शक्ति नगर टंकी वार्ड नं. 16 सिकोला बस्ती उत्तर, वार्ड नं. 17 औद्योगिक नगर, उत्तर, वार्ड नं. 18 औद्योगिक नगर, दक्षिण, वार्ड नं 19 शहीद भगत सिंह दक्षिण, वार्ड नं. 20 शहीद भगत सिंह उत्तर, वार्ड नं. 21 तितुरडीह, वार्ड नं. 22 स्टेशन पारा, वार्ड नं. 9 स्वामी विवेकानंद वार्ड, वार्ड नं.5 मरारपारा, वार्ड नं. 06 ठेठवार पारा वार्ड नं. 21 वार्ड नं 19 शहीद भगत सिंह दक्षिण, वार्ड नं. 20 शहीद भगत सिंह तितुरडीह, वार्ड नं. 22 स्टेशन पारा, वार्ड नं. 16 करहीडीह, वार्ड नं. 30 तमेरपारा, वार्ड नं. 31 आपापुरा, वार्ड नं. 33 चंडीमंदिर, वार्ड नं. 34 शिव पारा, वार्ड नं. 35 रामदेव मंदिर, वार्ड नं. 36 गंजपारा, वार्ड नं. 37 आजाद वार्ड।

शुक्रवार 12 जुलाई को सभी क्षेत्रों में  सप्लाई सामान्य रूप से की  जायेगी।

Check Also

पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा से बदली देश की तस्वीर, छत्तीसगढ़ को मिली विकास की नई सौगातें – केदार कश्यप

THE CG NEWS प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के जनसेवा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!