द सीजी न्यूज
भिलाई। शनिवार को स्टील सिटी चैंबर भिलाई द्वारा सांसद विजय बघेल का सम्मान किया गया। इस दौरान चैंबर के पदाधिकारियों ने सांसद विजय बघेल के समक्ष विभिन्न वर्गों की समस्याओं की जानकारी देते हुए निराकरण की दिशा में उचित पहल करने की मांग की।
सम्मान कार्यक्रम के दौरान चैंबर के सलाहकार सदस्य रामकुमार गुप्ता ने व्यापारियों व सभी सामाजिक, धार्मिक व शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की ओर से स्थानीय निवासियों की मूल समस्या लीज नवीकरण के निराकरण के लिए सांसद द्वारा किए गए प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गई।
चेंबर के महासचिव अजय भसीन ने अपने उद्बबोधन में व्यापारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए सांसद से समस्या का निराकरण करने का अनुरोध किया। कैट छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र दोशी ने कहा कि केट के राष्ट्रीय महामंत्री वर्तमान में चांदनी चौक न्यू दिल्ली से सांसद चुने गए हैं। उनको भी इस समस्या की जानकारी दी गई है। उनसे भी मदद मिलेगी।
स्टील सिटी चैंबर भिलाई के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने कहा कि नगर सेवा विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर संस्था, संगठनों को पत्र भेजकर राशि जमा करने का दबाव बनाया जाता है। सांसद विजय बघेल से अनुरोध करते हुए ज्ञानचंद जैन ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज से चर्चा कर इस समस्या से राहत दिलाएं। प्रबंधन ने इस विषय पर शहर के प्रभावित वर्ग को विश्वास में न लिया तो सभी संस्था संगठनों द्वारा सामूहिक विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा। जिसकी जवाबदारी भिलाई इस्पात संयंत्र के जिम्मेदारी बीएसपी के अधिकारियों की होगी।
छत्तीसगढ़ चैंबर के प्रांतीय अध्यक्ष अमर परवानी ने कहा कि लंबे समय से व्यापारियों की जायज मांगों के निराकरण के लिये छत्तीसगढ़ चैंबर पूरा सहयोग करेगा। सांसद विजय बघेल के साथ दिल्ली जाकर संबंधित विभाग से चर्चा कर हल निकालने की कोशिश की जाएगी।
सांसद विजय बघेल ने सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि व्यापारियों समेत विभिन्न वर्गों की समस्या से वाकिफ हैं। बीएसपी द्वारा किसी को तंग नही किया जाएगा। समस्या का उचित निराकरण किया जाएगा। इसके लिए वे सड़क पर भी उतर सकते हैं।
विभिन्न संगठनों ने किया सांसद विजय बघेल का सम्मान
इससे पहले सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया। स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स भिलाई के श्रीनिवास खेड़िया, सुरेश रतनानी, राधे गोविंद बाजपेई, ज्ञानचंद बाकलीवाल, रामकिशन मूंदडा, पीएल पाठे, डी एच सिंह, राकेश दोढी, सतीश बंछोर, अजय कनौजिया, गुरनाम सिंह, प्रदीप बाकलीवाल, वेद प्रकाश गुप्ता, प्रदीप नाहर, संतोष बाकलीवाल, राजीव जैन, अमर सोनकर, दुर्ग चैंबर से पवन बड़जात्या, प्रहलाद रूंगटा, रायपुर चैंबर से जयराम सलूजा सहित अनेक पदाधिकारी, अग्रसेन जैन कल्याण समिति सेक्टर 6 मलयालम ग्रंथशाला सेक्टर 6 मैत्री एजुकेशनल एवं कल्चरल संगठन रिसाली सेंट थॉमस कॉलेज रूआबांधा, एमजीएम स्कूल सेक्टर 6, कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच सेक्टर वन, गुजराती समाज सेक्टर 4, पंजाबी भाईचारा अस्पताल सेक्टर, श्री दिगंबर जैन बाकलीवाल भवन सेक्टर 6, शंकर एजुकेशन सोसाइटी भिलाई, छत्तीसगढ़ ग्रंथालय सेक्टर 7 वैश्विक चर्च सेक्टर 6 व्यापारी संगठन रिसाली, मरोदा, सेक्टर 1 सेक्टर 2 सेक्टर 4 सेक्टर 5 सेक्टर 6 सेक्टर 7 हॉस्पिटल सेक्टर 10 न्यू सिविल सेंटर रेजिडेंट्स एसोसिएशन व सिविक सेंटर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारियों द्वारा सांसद विजय बघेल का पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया।
पुरुषोत्तम टावरी व भागचंद जैन ने सभी अतिथियों का सम्मान गमछा पहना कर किया। स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स भिलाई के पदाधिकारियों और चार्टर्ड अकाउंटेंट चैप्टर भिलाई के अध्यक्ष राहुल बत्रा व महासचिव अंकेश सिंह महावीर टाटिया राकेश डोढी व अन्य पदाधिकारियों ने अमर परवानी व मुख्य अतिथि विजय बघेल को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। सिंधी ब्रादर मंडल से भिलाई से आए अध्यक्ष व महासचिव सहित लगभग 21 पदाधिकारियों ने भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सांसद विजय बघेल को सम्मानित किया। चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन की तरह से भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्टील सिटी चैंबर के महासचिव दिनेश सिंघल ने किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal




