Breaking News

भिलाई में मुकेश की निष्क्रियता और देवेंद्र पर नित नए आरोपों से कांग्रेस की दुर्गति : अब बृजमोहन ही लगा सकते हैं कांग्रेस की नैया पार …

द सीजी न्यूज

कांग्रेस संगठन में बदलाव की तैयारियों के बीच भिलाई नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पूर्व साडाध्यक्ष बृजमोहन सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए भूपेश बघेल ने अपने करीबियों की सलाह से भिलाई की कमान मुकेश चंद्राकर को सौंपी थी। संगठन की बागडोर संभालने के बावजूद मुकेश चंद्राकर अपना राजनीतिक वजूद बनाने में पूरी तरह नाकामयाब रहे।

वैशाली नगर से विधानसभा चुनाव हारने के बाद तो मुकेश ने जैसे निष्क्रियता का नया पैमाना गढ़ दिया। लोकसभा चुनाव के दौरान मुकेश चंद्राकर चुनावी सीन से लगभग गायब रहे। कांग्रेस को जिताने के लिए मुकेश ने किसी भी स्तर पर पहल तक नहीं की। सो … अब विदाई तय है। 

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में अपने वजूद को तलाश रही कांग्रेस को वास्तव में बृजमोहन सिंह जैसे जुझारू और संघर्षशील नेता की जरूरत है। जिले के एक सीनियर कांग्रेस नेता के अनुसार अगले विधानसभा चुनाव में बृजमोहन सिंह को कांग्रेस की टिकट देने की गारंटी के साथ उन्हें संगठन की कमान भी सौंपनी चाहिए। वैशाली नगर में केवल बृजमोहन ही कांग्रेस की चुनावी नैया पार करने का दमखम रखते हैं।

अविभाजित मध्यप्रदेश में प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री रहे बृजमोहन सिंह शुरू से दिग्गज कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के कट्‌टर समर्थक रहे हैं। वैशाली नगर के पूर्व विधायक स्व भजन सिंह निरंकारी के सानिध्य में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले बृजमोहन सिंह की गिनती तीखे तेवर वाले युवा तुर्क के रूप में रही है।

खास बात ये है कि उनके विरोधी भी मान रहे हैं कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में वैशाली नगर की भाजपाई राजनीति को ध्वस्त करने का माद्दा सिर्फ बृजमोहन में है।

सीनियर कांग्रेस नेताओं ने दो टूक लहजे में कहा है कि भिलाई में कांग्रेस की और दुर्गति होने से रोकने के लिए दीर्धकालिक रणनीति बनाकर काम करना जरूरी है। ऐन चुनाव से पहले प्रत्याशी तय करने या संगठन अध्यक्ष बदलने से कांग्रेस की जीत संभव नहीं। 

केवल बृजमोहन सिंह ही ऐसे नेता हैं जो न सिर्फ वैशाली नगर और भिलाई टाउनशिप के साथ ही रिसाली क्षेत्र में भी लोकप्रिय हैं…। उनका जनाधार भी इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में है। लोकप्रियता और सक्रियता के पैमाने में हर लिहाज से बृजमोहन सिंह हैवीवेट नेता माने जाते हैं। 

शायद इसीलिये कांग्रेसी पूरे जोर और जोश से कह रहे हैं – भिलाई नगर कांग्रेस अध्यक्ष की कमान बृजमोहन सिंह को ही मिलनी चाहिए …

और … अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट भी … 

 

 

 

 

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!