Breaking News

दुर्ग में जनसमस्या निवारण शिविर 16 जुलाई को : वार्ड 23 से 32 के नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं का होगा समाधान : आयुष्मान कार्ड, आधार अपडेशन सहित कई सुविधाएं मिलेगी

द सीजी न्यूज

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 16 जुलाई को वार्ड क्रमांक 23 से वार्ड क्रमांक 32 के नागरिकों की सुविधा के लिए सिंधु भवन वार्ड क्रमांक 24 में शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर में नागरिक संपत्ति कर, जल कर भी जमा कर सकते हैं। जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राही अपनी समस्या, शिकायतों की जानकारी आवेदन के माध्यम से दे सकते हैं। राजस्व वसूली, सफाई से सम्बंधित आवेदन, अतिक्रमण से सम्बंधित शिकायत,आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशनकार्ड, निराश्रित पेंशन, विद्युत व पेयजल, सड़क व नाली निर्माण से सम्बंधित शिकायत आदि समस्याओं के निदान हेतु आवेदन दिये जा सकते हैं।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!