Breaking News

एक पेड़ मां के नाम अभियान : विधायक-महापौर ने न्यू पुलिस लाइन में किया पौधरोपण

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ एक पेड़ मां के नाम अभियान  के तहत न्यू पुलिस लाइन कॉलोनी में विधायक गजेंद्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल ने पौधरोपण किया। इस दौरान निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा, एसपी जितेंद्र शुक्ला, वार्ड पार्षद माहेश्वरी ठाकुर, उद्यान प्रभारी अनिल सिंह, डीएसपी चंद्रप्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा, डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही, मनोज गोयल, राजेश गुप्ता व पुलिसकर्मी परिवारों ने भी पौधे रोपे।

विधायक व महापौर ने पौधरोपण करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव व महापौर धीरज बाकलीवाल ने पुलिस लाइन कॉलोनीवासियों को इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए सभी नागरिकों से अपने घरों के आसपास पौधे रोपने का आव्हान किया। ताकि, पेड़-पौधे आने वाली पीढ़ियों के सुख और स्वास्थ्य का आधार बने। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारे लिए जीवनदायिनी है। इसकी सुरक्षा और संवर्धन हमारी जिम्मेदारी है। विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर पौधरोपण करने का आग्रह करता हूं।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!