द सीजी न्यूज
दुर्ग/ राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत दुर्ग के होटल एवेलान इन में शिक्षा विभाग का संभाग स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विगत 26 जुलाई को किया गया। तंबाकू के नशे से होने वाले हानिकारक प्रभाव और तंबाकू उत्पादों से होने वाले विभिन्न बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. आर. के. खण्डेलवाल ज़िला नोडल अधिकारी, डॉ. शिल्पा जैन प्रोफेसर दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी संदीप ताम्रकार व एन.टी.सी.पी. कार्यक्रम से काउंसलर ललित कुमार साहू व सोशल वर्कर कविता ताम्रकार द्वारा जिला चिकित्सालय में संचालित तम्बाकू मुक्ति केन्द्र की जानकारी दी गईं। प्रशिक्षण में दुर्ग संभाग के समस्त ज़िलों के जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला में डॉ. खंडेलवाल ने बताया कि तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा विभाग के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को तंबाकू से होने वाली बीमारी व होने वाले नुकसान को बताने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने सभी शिक्षकों से निवेदन किया कि बच्चों को तंबाकू व अन्य नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर संदीप ताम्रकार ने शिक्षा विभाग को स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलने वाले समस्त कार्यक्रमों में अपने विद्यार्थियों को लाभान्वित करने हेतु सतत् निगरानी रखने कहा। चिरायु कार्यक्रम, एनीमिया मुक्त के अंतर्गत साप्ताहिक आयरन गोली खिलाने, बच्चों के आंख की जांच इत्यादि कार्यक्रम सहित 104 स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में डॉ. शिल्पा जैन राष्ट्रीय मास्टर टेनर द्वारा तंबाकू से होने वाले हानिकारक प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई और तंबाकू की लत को छोड़ने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। राज्य लीगल सलाहकार ख्याति जैन द्वारा कोटपा अधिनियम 2003 के सभी प्रमुख धाराओं के बारे में जानकारी दी। इसी तरह डॉ. शैलेंद्र मिश्रा राज्य समन्वयक के द्वारा तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के बारे में पूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही विलेश रावत के द्वारा ज़िले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों तंबाकू मुक्त कैसे किया जाए, छात्रों को नशे की आदतों से कैसे बचाये और भारत सरकार के सभी दिशा-निर्देशों का पालन कैसे किया जाए इस विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


