Breaking News

कलेक्टर के सख्त निर्देश पर स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची खपरीखुर्द

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खपरीखुर्द में कुछ ग्रामीणों के स्वास्थ्य ठीक न होने और डायरिया की सूचना मिलने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए।

एसडीएम राजनांदगांव अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रामीणों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम पहुंच गई है और उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। सभी का स्वास्थ्य अभी अच्छा है। उन्होंने बताया कि पानी के परीक्षण के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम भी वहां पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही घर-घर जाकर सर्वे : दवा का वितरण भी

राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खपरीखुर्द में दस्त के प्रकरणों की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया गया और डायरिया से पीडि़त मरीजों को दवाई वितरण कर स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। विभागीय टीम द्वारा सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए निगरानी की जा रही है। ग्राम में डायरिया की सूचना मिलते ही जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. तुलावी व स्वास्थ्य विभागीय टीम ने तुरंत ग्राम पहुंचकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना एवं सर्वे टीम को आवश्यक निर्देश दिये।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सभी रैपिड टीम को 24 घंटे अलर्ट रहने एवं विभागीय टीम को सूचना मिलते ही त्वरित उपचार उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए है। आम जनता को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने एवं शुद्ध पेयजल लेने की अपील की गई है। मौसमी बीमारी अथवा उल्टी-दस्त के प्रकरण आने पर तत्काल इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे। सभी मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर ग्राम भ्रमण तथा आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

Check Also

प्रारंभिक मतदाता सूची में भारी विसंगति : विधायक देवेन्द्र बोले – आपत्ति पर सुनवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट

वार्डो की सीमाएं विभाजित कर मतदाताओं के बूथ बदलने का है  मामला  THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!