द सीजी न्यूज
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ भोरमदेव बाबा भगवान शिव जी का दर्शन कर मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया और प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और आशीर्वाद लिया।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिव भक्त कावड़ियो और श्रद्धालुओं से कहा कि आज बड़े सौभाग्य की बात है। सावन के तीसरे सोमवार को भोरमदेव में भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने आए हैं। यहां पहुंचकर मैं भगवान भोलेनाथ से प्रदेश के सभी लोगो की सुख-शांति-समृद्धि के लिए कामना किया हूं। हेलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर में पुष्पवर्षा भी किया। उन्होंने सावन मास के लिए सभी भक्तजनों को शुभकामनाएं दी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
