Breaking News

स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को सुबह 8 बजे से

द सीजी न्यूज

दुर्ग / जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 14 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व ’स्वतंत्रता दौड़’ का आयोजन किया जा रहा है। स्वतंत्रता दौड़ सुबह 8 बजे रविशंकर स्टेडियम दुर्ग के मुख्य गेट से आरम्भ होकर आदर्श कन्या शाला, गांधी चौक, पटेल चौक, पुराना दुर्ग थाना, इंदिरा मार्केट, फरिश्ता कॉम्पलेक्स चौक, पचरीपारा नया बस स्टैंड रोड़ से बस स्टैंड होकर चर्च रोड होते हुए मुख्य गेट रविशंकर स्टेडियम पहुँचकर समाप्त होगी।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक से मिली जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दौड़ में विद्यालय, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, अध्यापक, खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक, समस्त शासकीय व अशासकीय अधिकारी-कर्मचारी और समस्त स्थानीय समाचार पत्रों के पत्रकार आमंत्रित है।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!