Breaking News

राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के डॉक्टरों ने सराहा भिलाई की डॉ. उन्नति का शोध पत्र


भिलाई। 
इस्पात नगरी भिलाई की प्रतिभावान चिकित्सक डॉक्टर उन्नति धाबर्डे को लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय चिकित्सा कॉन्फ्रेंस में शोध पत्र व पोस्टर प्रस्तुतिकरण पर सम्मानित किया गया। कान के तंत्रिका संबंधी विकारों का अध्ययन और उपचार से संबंधित न्यूरो ओंटोलॉजी यूनिट एसजी पीजीआई लखनऊ के तत्वावधान में न्यूरो-ओंटोलॉजिकल और इक्विलिब्रियोमेट्रिक सोसाइटी ऑफ इंडिया ने इस 42 वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन लखनऊ में किया था। इस कॉन्फ्रेंस में कान-नाक-गला विभाग एम्स रायपुर में एमएस कर रही डॉक्टर उन्नति धाबर्डे ने अपना शोध पत्र और पोस्टर प्रस्तुत किया। जिसे देश-विदेश से आए डॉक्टरों ने बेहद सराहा ।


डॉक्टर उन्नति को उनके शोध पत्र वेस्टीब्युलर डिस्फंक्शन इन क्रॉनिक ओटाइटिस मीडिया पेशेंट पर इस राष्ट्रीय सम्मेलन में तीसरा स्थान मिला वहीं उनके बनाएं चिकित्सा पोस्टर रीजेनरेटिव मेडिसिन इन ओंटोलॉजी को कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे पहले डॉ उन्नति राज्य स्तरीय ईएनटी कॉन्फ्रेंस में अपने पेपर प्रस्तुतिकरण में गोल्ड मेडल से सम्मानित हो चुकी हैं।
शुरू से मेधावी छात्रा रही डॉ उन्नति की 12 वी तक शिक्षा बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 से हुई है। उन्होंने एनटीएसई और केवीपीवाई परीक्षा में भी सफलता हासिल की थी। डॉ उन्नति ने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई एम्स रायपुर से पूरी की है। उनके पिता डॉ उदय कुमार बीएसपी के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर-9 में बर्न और प्लास्टिक सर्जरी के विभागाध्यक्ष तथा माता प्रेरणा धाबर्डे कुशल ग्रृहिणी है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!