द सीजी न्यूज
दुर्ग। खेल दिवस के अवसर पर 37 वीं छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी दुर्ग की रन फॉर फिटनेस में शहर विधायक गजेंद्र यादव शामिल हुए और कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। विधायक ने खेल दिवस की शुभकामनाएं भी दी। इसके बाद रविशंकर स्टेडियम पहुँचकर अग्निवीर की तैयारी में जुटे प्रतिभागियों से मुलाकात की।
विश्व खेल दिवस के अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव ने सभी खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों को बधाई दी। मॉर्निंग विजिट में रविशंकर स्टेडियम पहुँचकर वहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की और तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि शरीर को स्वस्थ और फिटनेस बनाये रखने के लिए दिनचर्या में कोई भी एक खेल अवश्य खेलें।
विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि हाॅकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के उत्कृष्ट योगदान की याद में खेल दिवस मनाया जाता है। प्रतिदिन सुबह एक खेल खेलने से दिन भर तरोताजगी बनी रहती है और शरीर व दिमाग स्वस्थ रहता है। खिलाड़ियों में अनुशासन के साथ नेतृत्व गुण भी होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव सरकार राज्य की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। दुर्ग विधानसभा में भी खेल सुविधाओ को बढ़ावा देने कार्य किया जा रहा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
