Breaking News

4 सितंबर को दुर्ग में तीज मिलन समारोह में शिरकत करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता : महापौर ने दिया न्यौता

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ बुधवार 4 सितंबर को मालवीय नगर स्थित खालसा स्कूल में पूर्वान्ह 11 बजे तीज मिलन उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। दुर्ग नगर  निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, महिला बाल विकास प्रभारी जमुना साहू सहित सभी कांग्रेस पार्षद, छाया पार्षद व शहर कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस संगठन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप से पूर्व केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, अनिला भेडि‌या व पूर्व विधायक अरुण वोरा मौजूद रहेगें। समारोह में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, प्रतिमा चंद्राकर, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, भिलाई-3 चरोदा  निगम महापौर निर्मल कोसरे, भिलाई के महापौर नीरज पाल, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजेन्द्र साहू, अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक क्षितिज चंद्राकर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर व मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद शामिल होंगे।

महापौर धीरज बाकलीवाल व सभापति राजेश यादव ने कहा कि हरितालिका तीज पर्व राज्य की महिलाओं और बहनों का सबसे बड़ा त्यौहार है। महिलाओं के सम्मान व उत्साह को बढ़ाने के लिए ही तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में तीज क्वीन, पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, रस्सा खींच प्रतियोगिता, गोली चम्मच प्रतियोगिता सहित अन्य विविध कार्यक्रम होंगें।

समारोह में दूर्ग शहर विधान सभा क्षेत्र की सभी महिलाओं व बहनों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के लिए जोरदार तैयारी की जा रही है। बाकलीवाल व यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाए व बहनें नारीशक्ति के रूप में देवी स्वरूप पूज्यनीय है। उनके सम्मान के लिए कांग्रेस द्वारा यह गौरवशाली आयोजन किया जा रहा है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!