द सीजी न्यूज
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई ‘महतारी वंदन योजना’ की सातवीं किस्त विष्णुदेव सरकार ने जारी कर दी है। महिलाओं के खाते में डिबीटी के माध्यम खाते में 1-1 हजार रुपए भेजा गया है। विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि मोदी की गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन से जनता की गारंटी पूरी हो रही है। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं की खुशी ही हमारा संतोष है।
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत मिल चुकी सात किश्त की राशि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सभी केबिनेट मंत्री का आभार जताया है। विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि महिलाओ का सम्मान भाजपा ने ही किया है। जन धन खाता हो, उज्जवला योजना से सिलेंडर, महिला के नाम राशनकार्ड और महतारी योजना सभी जगह महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने मोदी सरकार ने चिंता की है। हर महीने खाते में 1000₹ आने से महिलाओ को अब छोटी-छोटी जरूरत के लिए पैसे मिल रहे हैं। राज्य के चहुमुखी विकास के लिए तत्पर भाजपा सरकार सभी क्षेत्रों में काम कर रही है। मार्च से शुरू हुई योजना के तहत 7 किस्तें सरकार द्वारा बैंक खाते में हस्तांतरित की जा चुकी है।
गजेंद्र ने तीजा-पोरा तिहार के उपलक्ष्य में आज विधायक यादव ने कृषकों के साथी नांदिया बईला और धरती माता की उपासना के लोकपर्व पोरा तिहार की शुभकामनाएँ भी दी है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
