Breaking News

विधायक, महापौर ने शिवनाथ नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया : अफसरों को बाढ़ की स्थिति से निपटने अलर्ट रहने दिए निर्देश

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ बीती रात लगातार अत्यधिक वर्षा के कारण मोंगरा जलाशय से एक लाख 13 हजार 878 क्यूसेक, खट्टोला से 20 हजार 208 क्यूसेक, घुमरिया से 26 हजार 260 क्यूसेक और सूखा नाला से 44 हजार क्यूसेक जल छोड़ा गया है। इसके कारण शिवनाथ नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। महमरा एनीकट का जलस्तर 10 फीट तक ऊपर पहुंच चुका है। रात में शिवनाथ नदी के जल स्तर में और वृद्धि होने की संभावना है।

बाढ़ की आशंका के मद्देनजर आज रात 8 बजे विधायक गजेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के साथ शिवनाथ नदी महमरा एनीकट पहुंचकर बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया।

उन्होंने बाढ़ नियंत्रण ड्यूटी में लगे निगम अधिकारियों से व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। विधायक गजेंद्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र में शिवनाथ नदी व शिवनाथ नाले के समीप डुबान क्षेत्र में निवासरत लोगों को सूचित करने कहा गया। लगातार मूसलाधार बारिश होने और आसपास के जलाशयों से पानी छोड़ने से दुर्ग में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है। यह जानकारी प्रभावित क्षेत्र के लोगों को  दी जा रही है।

शिवनाथ नदी के निगम क्षेत्र में डुबान क्षेत्र में आने वाले निवासियों को बाढ़ से सचेत रहने की अपील की गई है और सुरक्षित स्थानों पर स्कूलों व सार्वजनिक भवनों में रहने कहा जा रहा है। विधायक गजेंद्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल ने प्रभावित लोगों के खाने पीने, दवाई सहित अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी कर्मचारी 24 घण्टे अलर्ट रहें। अधिकारियों ने बताया कि मुनादी कराई जा रही है। निरीक्षण के दौरान एमआईसी मेंबर दीपक साहू, ज्ञानदास बंजारे, पूर्व पार्षद सुरेंद्र राजपूत, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, भवन अधिकारी गिरीश दीवान, राजस्व व अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, विनोद मांझी, करण यादव, योगेश सूरे, शोएब अहमद सहित निगम का अमला मौजूद रहा।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!