Breaking News

स्वाईन फ्लू से बचने सावधानियां बरतें

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ जिले में स्वाईन फ्लू के संबंध में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज दानी, जिला सर्वेलेंस अधिकारी आईडीएसपी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे के मार्गदर्शन में ऐहतियात बरतने जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को दिशा-निर्देश जारी किया जा चुका है, ताकि संक्रमण की रोकथाम की जा सके।

वर्तमान में दुर्ग जिले में मौसमी बीमारियों जैसे उल्टी, दस्त, पीलिया, डेन्गू, मलेरिया, स्वाइन फ्लू आदि के पॉजिटिव प्रकरणों में वृद्धि देखते हुए समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं को भारत सरकार द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देश का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है। दुर्ग जिले में भी मौसमी बीमारियों से बचाव, उपचार व रोकथाम के उपाय बताए जा रहे हैं।

स्वाईन फ्लू श्वसन-तंत्र संक्रमण है जो मनुष्यों में इनफ्लुएंजा-ए वायरस के कारण होता है। सामान्यतः इसकी अवधि 1 से 2 दिन की होती है। संक्रमण का प्रसार संक्रमित व्यक्ति के लक्षण प्रारंभ होने के 3 से 5 दिवस तक अन्य व्यक्ति को हो सकता है और इसका प्रसार सामान्यतः संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने से फैलता है। इसमें सामान्य लक्षण सर्दी, खांसी, गले में खराश, बुखार, सिरदर्द, थकावट और कभी दस्त व  उल्टी भी होते है। उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों जैसे गर्भवती महिला, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, 65 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध और किसी अन्य रोगों से ग्रसित व्यक्तियों में इस संक्रमण की जटिताऐं होने की सम्भावना होती है।
संक्रमण का प्रसार संक्रमित व्यक्ति में लक्षण प्रारंभ होने के 3 से 5 दिवस तक अन्य व्यक्तियों में हो सकता है। संक्रमण का प्रसार सामान्यतः संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से छोटी बूंद का संक्रमण के माध्यम से होता है।

सावधानियां बरतें –

खॉंसते या छींकते समय अपने मुह और नाक को रूमाल या टीसु से ढक लें। रूमाल को कीटाणुरहित करे और उपयोग किये गये टीसु को सही तरीके से नष्ट करें। अपने हाथों को बार-बार साबुन या पानी से धोएं या एल्कोहल आधारित सेनिटाईजर का उपयोग करें। अपनी आंखों नाक या मुंह को छूने से बचें। एच1एन1 से पीड़ित व्यक्तियों से एक हाथ की दूरी बनाये रखें। पर्याप्त आराम करें, भरपूर नींद लें पानी पीने के साथ ही  पौष्टिक भोजन करे। लक्षणयुक्त होने पर नजदीकी स्वास्थ्य संस्थाओं से सम्पर्क करें। होम आईसोलेशन के दौरान मरीज को अपने स्वास्थ्य की सतत् निगरानी करते रहना चाहिए और आवश्यकतानुसार तत्काल नजदीकी अस्पताल में उपचार लेना चाहिए।
ये न करें

अभिवादन के लिए हाथ ना मिलाएं व ना गले मिले। चिकित्सक के सलाह बिना दवाई न लें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार 12 सितंबर 2024 को दुर्ग जिले में स्वाईन फ्लू के 1 नये मरीज छावनी भिलाई से मिले हैं। वर्तमान में 8 स्वाईन फ्लू के मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है। स्वाईन फ्लू के मरीजों हेतु चंदूलाल चन्द्राकर शासकीय मेडिकल कॉलेज, कचान्दुर में 30 बिस्तर व जिला चिकित्सालय दुर्ग में 10 बिस्तर आरक्षित किये गये हैं।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!