Breaking News

गया नगर में बनेगा 2 करोड़ की लागत से सर्वसुविधायुक्त मांगलिक भवन : राज्य शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विधायक, कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण

द सीजी न्यूज

राज्य सरकार के शहरी विकास अभिकरण द्वारा प्रदेश के सभी नगर निगम क्षेत्रों में एक स्थान पर डॉ बी आर आंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन योजना के तहत सर्व सुविधा युक्त मांगलिक भवन बनाने का लक्ष्य रखा है। दुर्ग निगम क्षेत्र में मांगलिक भवन निर्माण के लिए शासन ने गया नगर वार्ड 4 का चयन किया है। इसके लिए 2 करोड़ की राशि की स्वीकृति निगम को मिल चुकी है। भवन निर्माण के लिए विभागीय तैयारी प्रारंभ हो गई है।

शासन ने वार्ड 15  सिकोला बस्ती सतनाम पारा में आयुर्वेद हॉस्पिटल के पीछे सांस्कृतिक भवन के लिए भी लगभग 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। दोनों निर्माण कार्यों व अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किया जाना है। इसे ध्यान में रखते हुए विधायक गजेंद्र यादव, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने गया नगर में निर्माण कार्य के लिए चयनित स्थल का दौरा कर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर को आवश्यक निर्देश दिये हैं। कार्य की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने कहा है।

इस दौरान नगर निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन सहित निरीक्षण के दौरान वार्ड के उत्तम साहू, अनीता ठाकुर, मंजूषा तिवारी, सरस्वती शर्मा, अमरीका निर्मलकर, राधा चंद्राकर, डिलेश्वरी राजपूत, रेखा महिकवार सहित वार्ड के प्रबुद्ध नागरिक भी मौजूद रहे। उन्होंने इस बड़ी सौगात के लिए सीएम साय व विधायक गजेंद्र यादव के प्रति आभार प्रकट किया है।

उल्लेखनीय है कि गया नगर घनी आबादी वाला बड़ा क्षेत्र है जहां मठपारा, राजीव नगर, शिव नगर, नया पारा, मरार पारा, शीतला नगर के अलावा उरला राम नगर व बघेरा जैसी बस्तियां है। इतनी बड़ी आबादी के बावजूद कोई बड़ा भवन न होने से लोगों को मांगलिक कार्यों के आयोजन में बेहद परेशानी होती थी। इसे ध्यान में रखते हुए आम जनता की मांग पर गया नगर वार्ड 4 की पार्षद लीना दिनेश देवांगन ने शहर विधायक गजेंद्र यादव को मांग पत्र देकर गया नगर मुक्तिधाम परिसर में स्थापित 33 kv सब स्टेशन के पास रिक्त भूमि पर सर्व सुविधा युक्त मांगलिक भवन निर्माण कराने की मांग की।

पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने भी वार्ड में बड़े मांगलिक भवन निर्माण के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रथम बार फरवरी माह में दुर्ग आगमन पर विधायक यादव की उपस्थित में ज्ञापन दिया था, जिसके बाद विधायक गजेंद्र यादव के प्रयास से दुर्ग शहर सर्वसुविधा युक्त मांगलिक भवन के लिए राज्य शासन स्तर पर स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!