द सीजी न्यूज
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रिसामा में 4.30 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सी. सी. रोड.निर्माण और 2 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन मरम्मत कार्य का भूमिपूजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और विशेष अतिथि जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ ग्रामवासियों को नवीन कार्यों की सौगात दी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, सोनू राजपूत, पुकेश चंद्राकर, रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सेंडे, राजू जंघेल, लेखदास साहू, डिलेश साहू, अजीत चंद्राकर, हुबलाल चंद्राकर, योगेंद्र दिल्लीवार, कुमार पटेल, मन्नुलाल साहू, कामता पटेल, रामदास साहू, मोरजध्वज साहू, गुहाराम निर्मलकर, चंद्रकांत सेन, विकास साहू, हमीत निर्मलकर, ताहिल साहू, मंशाराम क्षत्रिय राजाराम साहू, राजेंन्द्र साहू ,परमेश्वर साहू उपस्थित रहे।
इस मौके पर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि विधायक ललित चंद्राकर के प्रयासों से दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य जारी है। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सड़कों और बेहतर आवागमन सुविधा से होती है। आज सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया है। निर्माण के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। क्षेत्र के विकास में फंड की कमी नहीं होगी। ग्रामवासियों की जो भी मांग होगी, उसे पूरा किया जाएगा।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की सरकार में किसानों, गरीबों, वंचितों, युवाओं, महिलाओं व समेत हर वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए समावेशी और विकासोन्मुखी शासन की दिशा में आगे बढ़ रही है। विष्णु देव सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में बदलाव आया है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करते हुए भारत को 2047 तक विकसित भारत की श्रेणी में लाने का काम केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
