द सीजी न्यूज
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के शीतला मंदिर परिसर शिवपारा स्टेशन मरोदा में विशाल रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सेंडे, राजू जंघेल, पार्षद गजेंद्री कोठारी, राजूराम, विक्रम कौशिक, रमन साहू, सुरेश कुमार, प्रवीण खिलाड़ी, जीवन लाल, बलविंदर कौर, उत्तरा ठाकुर, रंजन सिन्हा, मोहन टूटी, नरेंद्र साहू, योगेश कुमार व समस्त वार्डवासी उपस्थित रहे।
सभा को सम्बोधित करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि दूसरों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित किया जा रहा है। रक्तदान वास्तव में श्रेष्ठदान व श्रेष्ठ कर्म है। प्रत्येक इंसान को इंसानियत की खातिर अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इंसान द्वारा दान किया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के प्राणों की रक्षा करता है और इससे ज्यादा सुकून की बात किसी रक्तदाता के लिए नहीं हो सकती।
ललित ने आगे कहा कि रक्तदान महादान से आपकी खून की कुछ बूंदे किसी के लिए खुशियों का सागर बन सकती है। ऐसे पुनीत कार्य करने वाले रक्तदाता भाई बहनों को प्रणाम करते हुए आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। ऐसे पुनीत कार्य जीवन में निरंतर करते रहें।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

