Breaking News

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर

  • स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा

द सीजी न्यूज

रिसाली नगर निगम द्वारा आयोजित एक कदम स्वच्छता की ओर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। स्वच्छता सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत आज सफाई अभियान चलाया गया और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली नगर पालिका निगम महापौर शशि सिन्हा, वैशाली नगर निगम आयुक्त मोनिका वर्मा, रिसाली नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे, महामंत्री राजू जंघेल, महामंत्री दशरथ साहू, अजीत चौधरी, अनुपम साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की सोनी, विकास कुलश्रेष्ठ, पूनमचंद सपहा, मनोज साहू, नीरज प्रजापति, शुभम निर्मल, प्रवीण सिंह, हरीश कुमार, पार्षद विधि यादव, नरेश कोठारी, एम लक्ष्मण राव, पार्षद रामा साहू, सविता धवस, नवीन, ममता सिन्हा, टीकम साहू, विलास बोरकर, समीर साहू, डीआर सोनल, हेमलता गौतम, शेष जांगड़े, आशा सिंगौर, सोहन, माया, उपासना साहू, रमशीला ठाकुर, फेकन यादव, बिंदु निषाद, शांतिबाई, धनेश्वरी नेताम, उपासना साहू, सरिता देवांगन, गायत्री सिन्हा, खिलेश्वरी ढालेंद्र, शीला नारखड़े, टीकम सिंह, सचिन गोस्वामी, दामन सर्वा, संस्कृति वर्मा, सुरेंद्र रजक, शैलेश साहू, नेता प्रतिपक्ष प्रवीण राजपूत, नोहर वर्मा, रमेश वर्मा, सुखु ठाकुर, हेमंत दास मानिकपुरी, राजेश यादव, घनश्याम निषाद व बड़ी संख्या में रिसाली के नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!