द सीजी न्यूज
दुर्ग। परगना ढीमर समाज के भवन में विधायक निधि से अतिरिक्त कक्ष बनेगा। इसके लिए विधायक गजेन्द्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल ने भूमिपूजन किया। सामाजिक भवन में नया कक्ष बनने से आयोजन और बैठक के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी। विधायक गजेन्द्र यादव से वार्ड भ्रमण के दौरान समाज के नागरिकों ने मांग की थी जिसे अब जल्द पूरा किया जाएगा। भूमिपूजन के दौरान उपस्थितजनों को विधायक गजेन्द्र यादव ने समाज के विकास और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने जानकारी दी।
ढीमर समाज के नागरिकों को सम्बोधित करते हुए विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि समाज का भवन उनके आर्थिक, सामाजिक और जनचेतना का केन्द्र होता है। भवन में शादी ब्याह, सामाजिक व सुख दुख के सभी प्रकार के आयोजन होंगे। उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों से अपील किये करते हुए कहा कि समय-समय पर समाज के सभी वर्गों के साथ बैठक कर समाज के लोगों के सर्वांगीण विकास और प्रगति के लिए भवन उपयोगी साबित होगा। उन्होंने समाज के युवक-युवतियों से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने प्रेरित किया। सार्वजनिक आयोजनों में ढीमर समाज द्वारा नशापान पर प्रतिबंध लगाने की प्रशंसा भी की।
इस दौरान पार्षद नरेंद्र बंजारे, संजय कोहले, भोला महोबिया, दीपक साहू, दासु ढीमर, राजकुमार सार्वा, जगमोहन ढीमर, कमलेश फेकर, पुरुषोत्तम, अनिकेत यादव, शुभम साहू, रमेश श्रीवास्तव, दीपक सहित बड़ी संख्या में सामाजिकगण उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

