द सीजी न्यूज
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 13 से प्राप्त सूचना के अनुसार हज-2025 के लिए वेटिंग लिस्ट के क्रमांक 1 से 135 तक की हज प्रतीक्षा सूची को कन्फर्म किया गया है।
वेटिंग लिस्ट से चयनित आवेदक यात्रा की पहली और दूसरी किश्त की कुल राशि 2,72,300 रुपए प्रति हाजी, ONLINE/SBI/UBI में 16 दिसंबर 2024 तक जमा कर सकते हैं। जमा राशि की पे स्लिप, मेडिकल सर्टिफिकेट, हज आवेदन फॉर्म के साथ सहपत्र, अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2024 तक छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, कार्यालय रायपुर में जमा करना है। पे स्लिप व मेडिकल सर्टिफिकेट का प्रारूप हज कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उन्होने बताया कि, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 14 से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2025 हेतु कुर्राह में चयनित हुए हज यात्रियों को हज यात्रा की दूसरी किश्त राशि 1,42,000 रुपए प्रति हाजी के मान से पूर्व प्रक्रिया अनुसार 16 दिसंबर 2024 तक जमा करना है। जमा राशि की पे स्लिप छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर कार्यालय में जमा करना है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
