Breaking News

ताला बंदी करने पहुंचे निगम कमिश्नर : कार्रवाई के डर से मछुवारा संघ ने दुकानों का 26 साल पुराना टैक्स जमा किया

  • नोटिस के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने वालों पर अब सीधे होगी कार्रवाई : कमिश्नर

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ निगम दुर्ग कमिश्नर सुमित अग्रवाल आज निगम अमले के साथ वार्ड नंबर पंचशील नगर के पास मछुवारा संघ की 10 दुकानों को सील करने पहुँच गए। मछुवारा संघ का टैक्स 1999 से बकाया होने के कारण नोटिस जारी की गई थी। नोटिस का असर न होने पर निगम कमिश्नर आज तालाबंदी कार्रवाई करने पहुंच गए।

आज सुबह निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा राजस्व विभाग, बाजार विभाग, अतिक्रमण विभाग सहित लायसेंस विभाग के साथ कार्रवाई करने पहुंचे। इस दौरान मछुवारा संघ की दुकानों में तालाबंदी होने के डर से दुकानदारों ने 26 साल पुराना टैक्स 4 लाख 45 हजार 280 रुपए निगम के खाते में जमा कर दिया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर, योगेश सूरे, संजय मिश्रा सहित राजस्व अमला मौजूद रहा।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम के राजस्व विभाग की नोटिस और चेतावनी के बाद भी टैक्स जमा न करने वालों पर अब सीधे कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा सभी उप राजस्व निरीक्षक व सहायक राजस्व निरीक्षकों को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक डोर टू डोर वसूली अभियान के निर्देश दिये गए हैं।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!