द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम भिलाई-चरोदा के वार्ड नंबर 23 एस.एस.के. आदर्श नगर चरोदा में 27 नवम्बर 2024 को उल्टी-दस्त की आऊटब्रेक की सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के निर्देश पर प्रभावित मरीजों का उपचार किया जा रहा है। प्रभारी जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एन.एच.एम. डॉ. भूमिका वर्मा के मार्गदर्शन में 28 नवम्बर 2024 को जिला महामारी विशेषज्ञ रितिका मसीह, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक चरोदा विवेक मिंज व स्वास्थ्य विभाग के मैदान अमले द्वारा संकमित क्षेत्र का भ्रमण किया गया। शहरी खंड चिकित्सा अधिकारी, चरोदा व खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन के द्वारा वार्ड नं. 23 एस.एस.के. आदर्श नगर चरोदा में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की टीम द्वारा शिविर लगाकर प्रभावित मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी से मिली जानकारी अनुसार 28 नवम्बर 2024 को उक्त संक्रमित क्षेत्र में उल्टी-दस्त के 1 और दस्त के 1 इस प्रकार कुल 2 नये मरीज मिले। 25 से 28 नवम्बर 2024 तक वार्ड नं. 23 एस.एस.के. आदर्श नगर चरोदा में कुल 28 व्यक्ति प्रभावित हुए।
वर्तमान में 1 मरीज पी.एस.सी. भिलाई 3 में चिकित्सकीय उपचार ले रहा हैं और मरीज की स्थिति सामान्य है। काम्बेट टीम व मितानिन द्वारा संकमित क्षेत्र का सर्वे किया जा रहा है। मितानिनों और स्वास्थ्य कार्यकर्ता को प्रभावित क्षेत्र में सतत् निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है। काम्बेट टीम के द्वारा घरों का भ्रमण, ओ.आर.एस. पैकेट, क्लोरिन टेबलेट, मैट्रोनिडाजोल टेब. सिप्रो टेबलेट, डॉक्सीसाइक्लिन टेबलेट, स्पोरोलेक पावडर शिविर स्थल पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है एवं मरीजों को वितरित किये गये है।
एक्टिव सर्विलेस अंतर्गत प्रभावित क्षेत्र के प्रत्येक घरों में एएनएम/एमपीडब्ल्यू/मितानिन ऐरिया समन्वयक/मितानिन एवं नगर निगम चरोदा द्वारा साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था तथा प्रभावित क्षेत्र में पर्याप्त दवाईयों का भंडारण करने एवं गंभीर मरीजों को तत्काल हायर सेंटर रिफर किये जाने निर्देशित किया गया है। मरीजों को पानी उबालकर पीने एवं आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है। वर्तमान में स्थिति नियत्रण में है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal