Breaking News

कवर्धा में दवाओं की गुणवत्ता में शिकायत मिलने पर CGMSC ने सप्लाई तत्काल रोकी

  • कवर्धा में दवाओं की गुणवत्ता की जांच, शिकायत मिलने पर CGMSC ने सप्लाई तत्काल रोकी

द सीजी न्यूज

रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSC) ने राज्य औषधि भंडार, कवर्धा में नियमित जांच के दौरान ओफ्लैक्सासीन + ओर्निडजोल टैबलेट (ड्रग कोड – SP1978) की कुछ टैबलेट्स को लेकर शिकायतें मिलने के बाद इन बैचों की सप्लाई रोक दी है। सभी जिला भंडारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्टॉक की जांच करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें। संबंधित दवाओं को री-टेस्टिंग (पुनः जांच) के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सावधानी के तहत इन बैचों को “क्वारंटाइन” में रखा गया है और किसी भी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य संस्था में इनकी आपूर्ति फिलहाल बंद कर दी गई है। जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, इन दवाओं के उपयोग पर रोक रहेगी। CGMSC ने कहा है कि मरीजों को केवल अच्छी और मानक गुणवत्ता वाली दवाएं ही उपलब्ध कराई जाएं, इसके लिए संस्था लगातार जांच और निगरानी कर रही है।

Check Also

बेमेतरा में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांसद विजय बघेल ने किया ध्वजारोहण

THE CG NEWS बेमेतरा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग के सांसद विजय बघेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!