Breaking News

SIR के दौरान बीएलओ पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

द सीजी न्यूज

रायपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पर हमला किए जाने की गंभीर घटना सामने आई है। प्रशासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की कठोर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
25 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर के बूथ क्रमांक 117 में कार्यरत बीएलओ रूपेश कुमार पर आरोपी जावेद हुसैन ने शराब के नशे में अनायास हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने घायल बीएलओ को तत्काल सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया, बाद में उनका उपचार जिला अस्पताल दुर्ग में किया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह अस्पताल पहुंचकर रूपेश जोशी से मुलाकात की और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी/सिविल सर्जन को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पुलिस को सभी क्षेत्रों में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग हेतु आदेश दिए। बीएलओ रूपेश की स्वास्थ्य स्थिति अब सामान्य है। उन्हें तत्काल बीएलओ कार्य से मुक्त किया गया और उनके स्थान पर अन्य कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई। जिले में समस्त बीएलओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश पुलिस को प्रदान किए गए हैं

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। फेडरेशन ने आश्वस्त किया कि सभी शिक्षक एसआईआर जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सभी बीएलओ और निर्वाचन कार्य में लगे शिक्षकों से अपील की कि वे अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें और किसी भी बहकावे में न आएं।
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त बैठक कर बीएलओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत योजना तैयार की है। सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। समस्त पुलिस अधिकारियों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी थाना प्रभारी के मोबाईल नंबर बूथ लेवल अधिकारियों को उपलब्ध कराए गए हैं। महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मतदान केंद्र क्षेत्रों में विशेष निगरानी और पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है। बीएलओ को पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं ताकि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सूचना दी जा सके और तत्काल कानूनी कार्रवाई की जा सके।जिला कार्यालय दुर्ग में आयोजित बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अभिषेक अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 65 भिलाई नगर योगिता देवांगन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हितेश पिस्दा व शिक्षक फेडरेशन के जिला पदाधिकारी कृष्ण कुमार वर्मा, चेतन सिंह परिहार, उत्तम ठाकुर व सतीश चंद्राकर उपस्थित रहे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!