Breaking News

अमीन भर्ती परीक्षा 7 को : जैकेट, ब्लेजर पूर्णत: प्रतिबंधित – आधी बांह, हल्के रंगे के कपड़े, बिना पॉकेट का स्वेटर और चप्पल पहनकर देनी होगी परीक्षा

द सीजी न्यूज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर रविवार को दोपहर 12 बजे से 2.15 बजे तक होगी। जिले के 77 केन्द्रों में आयोजित परीक्षा में 28,235 अभ्यर्थी शमिल होंगे। शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है।
परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे, ताकि उनका फिस्किंग और फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापित किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा पूर्वान्ह 12 बजे से प्रारंभ होगी। मुख्य द्वार सुबह 11.30 बजे बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आएं। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा।
परीक्षा में जैकेट/ब्लेजर पूर्णत: प्रतिबंधित है। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना होगा। स्वेटर हेतु हल्के रंग और आधे बांह का बंधन नहीं होगा। धार्मिक व सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा। उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने के बाद ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।
फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णत: वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी और अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पांइट पेन लेकर ही आएं।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!