Breaking News

क्रिकेट प्रतियोगिता  में  वॉरियर बिरेझर विजेता

द सीजी न्यूज

दुर्ग। एमसीसी क्रिकेट क्लब मचांदुर द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विजेता टीमों को चैंपियन ट्रॉफी व नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 18 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीमों में प्रथम वॉरियर बिरेझर, द्वितीय रणचिरई, तृतीय उमरपोटी और चतुर्थ हनोदा की टीम रही।
मेन आफ द मैच सुभाष जोशी, बेस्ट बैट्समैन माही, बेस्ट फील्डर, बेस्ट बॉलर गुलशन, कुलदीप बेस्ट दर्शक कोमलदास रहे। इस मौके पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि क्रिकेट प्रतियोगिता से युवाओं में खेल भावना और टीम वर्क की भावना विकसित होती है। खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया है। सभी खिलाडिय़ों ने अपनी टीम के लिए खेला है और यही खेल की सबसे बड़ी जीत है।
इस अवसर पर उतई मंडल भाजपा अध्यक्ष शीतला ठाकुर, महामंत्री प्रवीण यदु, सरपंच युगल किशोर साहू, सोसाइटी अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, सोसायटी अध्यक्ष फलेंद्र राजपूत, पूर्व सरपंच दिलीप साहू, गजेन्द्र साहू, सौरभ सिंह राजपूत, संतोष पटेल, दयालु राम, दुष्यंत साहू, आयोजन समिति अध्यक्ष विनोद साहू, बबलू साहू, कप्तान सूरज यादव, रविन्द्र साहू, कुंदन निषाद, हर्ष यादव, पनेश यादव, महेन्द्र पटेल, कुलदीप राजपूत गणेश साहू अरुण मुकेश गजेन्द्र सोनम नरोत्तम खिलावन तेजेश रवि सुरेश शीतला अश्वनी नागेन्द्र नवीन लोकेश तिरेंद्र हेमंत राहुल, सागर नीलकमल नोमेंद्र तौहीद खान तीर्थ महेंद्र गुलशन युग रमन कुणाल शौर्य ईशांत रुद्र मिनेश जयदीप दामोदर भूपेश गगन विक्की महेश्वर तरुण चंद्रशेखर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और दर्शक उपस्थित रहे।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!