Breaking News

गया नगर में खुला पुलिस सहायता केंद्र

  • वार्ड पार्षद लीना दिनेश देवांगन ने कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव व पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया 

द सीजी न्यूज

दुर्ग। गया नगर क्षेत्र में काफी समय से पुलिस चौकी स्थापित करने की पेंडिंग मांग अब पूरी हो गई है। राज्य शासन के पुलिस विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने गया नगर वार्ड 4 के पुराने मुक्तिधाम परिसर स्थित जिम भवन में पुलिस सहायता केंद्र खोल दिया है। पुलिस चौकी खुलने से गया नगर, राजीव नगर के साथ ही आसपास के वार्ड के लोगों ने भी खुशी जताई है।

पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने व शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये पुलिस चौकी खोलने का निर्णय लिया है। वार्ड पार्षद व जल गृह विभाग प्रभारी लीना दिनेश देवांगन सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व रहवासियों ने इसके लिए कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव व जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित राज्य शासन के प्रति आभार प्रकट किया है।
असमाजिक तत्वों द्वारा आए दिन किए जाने वाले उपद्रवों और नशाखोरी के खुलेआम कारोबार के कारण अपराधिक घटनाओं की लगातार शिकायतें आती रहती हैं। कई बार चाकूबाजी व हत्या जैसे घटनाएं भी घटित हुई है। इससे त्रस्त वार्ड के नागरिकों व आसपास के रहवासियों ने गया नगर क्षेत्र में स्थायी रूप से पुलिस चौकी खोलने की मांग की थी। गया नगर के अलावा शंकर व उरला में भी पुलिस सहायता केंद्र खोले जा रहे हैं।
वार्ड पार्षद समेत स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम होने में मदद मिलेगी और असामाजिक तत्वों व नशेडिय़ों पर दबाव बढ़ेगा। इससे अपराधिक घटनाओं में नियंत्रण होगा।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!