Breaking News

बंद मिडिल कट को तोड़ने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही : कलेक्टर ने सड़कों से मवेशियों को हटाने अभियान चलाने दिये निर्देश

  • यातायात नियमों का पालन कराने सहित सड़क दुर्घटना रोकने प्रभावी कार्यवाही करें – कलेक्टर
  • जिला स्तरीय संयुक्त सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

द सीजी न्यूज

दुर्ग। जिले में यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन और सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम हेतु आवश्यक व्यवस्था के संबंध में आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय संयुक्त सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल भी शामिल हुए।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने सहित सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, प्रभावी उपाय किया जाए। कलेक्टर ने एनएचआई के अधिकारियों को नेहरू नगर चौक से अंजोरा तक सड़कों में विचरण करने वाले पशुओं को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी रखने और नेहरू नगर चौक से कुम्हारी टोल प्लाजा तक सर्विस रोड डामरीकरण कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने अधिकारियों को एनएचआई के रोड पर मिडिल कट बंद करने के बाद तोड़ने वालों पर निगरानी कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। एसडीएम भिलाई को भिलाई नगर के सूर्या मॉल के पास और सुपेला मार्केट के पास पार्किंग ठेकेदार द्वारा सड़क पर वाहन पार्किंग कराने पर वाहन जब्ती करने के कार्यवाही के निर्देश दिये।

उन्होंने पशुओं के सड़कों में विचरण करते पाये जाने पर पशुपालकों को पूर्व में जारी बॉण्ड के आधार पर कार्यवाही करने और सड़क किनारे के सभी प्रकार के अतिक्रमण को तत्काल हटाने अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने मॉलवाहक वाहनों का उपयोग यात्री बिठाने में किये जाने जाने पर यातायात नियमों के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

दुर्ग-भिलाई नगर में रात्रि में भारी वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित करने एएसपी यातायात को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देशित किया है। इससे पूर्व विगत बैठक की पालन प्रतिवेदन पर विभागवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने कार्य पूर्णतः/अद्यतन प्रगति/विभागीय कार्यवाही आदि से अवगत कराया। बैठक में जिले की सड़कों में यातायात सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए विभिन्न सुझावों पर विचार विमर्श कर कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिये गए।

बैठक में जिला पंचायत के सीईओ बीके दुबे, एएसपी यातायात ऋचा मिश्रा, नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव पाण्डेय, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त सुमीत अग्रवाल, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त डी. राजपूत, नगर निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव, एसडीएम भिलाई-03 महेश राजपूत, एसडीएम धमधा सोनल डेविड, एसडीएम दुर्ग शहर उत्तम ध्रुव, आरटीओ एसएल लकड़ा, एनएचएआई के परियोजना निदेशक दिग्विजय सिंह, एनएचआई के कार्यपालन अभियंता गोविंद अहिवार, विद्युत मंडल दुर्ग शहर के कार्यपालन अभियंता आर.के. दानी, सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, तांदुला जल संसाधन संभाग दुर्ग के कार्यपालन अभियंता आशुतोष सारश्वत, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता आशीष भट्टाचार्य, ई एण्ड एम के एसडीओ चन्द्राकर, ट्रेफिक डीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और बीएसपी के अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने वार्ड 44 में डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

डेढ़ करोड़ की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन द सीजी न्यूज दुर्ग / वार्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *