Breaking News

मेन पाइपलाइन में लीकेज : 10 दिसंबर को शहर के कई इलाकों में नहीं होगी पानी सप्लाई

द सीजी न्यूज

दुर्ग। गंजपारा में कब्रिस्तान के पास नदी से फिल्टर प्लांट तक रॉ वाटर की सप्लाई पाइपलाइन फूट गई है। कई दिनों से सड़क पर लगातार पानी बह रहा है। पाइपलाइन फूटने के कारण फिल्टर प्लांट तक आवश्यक मात्रा में रॉ-वॉटर की सप्लाई नहीं हो रही है। इससे वाटर सप्लाई व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
बुधवार 10 दिसंबर को मुख्य पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की जाएगी। सुबह के समय नियमित पानी सप्लाई के बाद पाइपलाइन को बंद कर रिपेयर कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित टंकियों से जुड़े क्षेत्रों में जलप्रदाय नहीं हो पाएगा।
निगम अफसरों ने बताया कि मरम्मत कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए टीमों को निर्देशित कर दिया गया है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लाइन को टेस्टिंग के लिए चालू किया जाएगा, जिसके बाद पानी सप्लाई शुरू होगी। इस दौरान शंकर नगर पानी टंकी, शक्ति नगर पानी टंकी, पद्मनाभपुर पानी टंकी, हनुमान नगर पानी टंकी, गिरधारी नगर पानी टंकी से पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी।
निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक उपयोग हेतु जल का भंडारण कर लें। मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग प्रदान करें। कार्य पूर्ण होने के बाद 11 दिसंबर से जलप्रदाय सामान्य रूप से संचालित की जाएगी।

Check Also

जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव

सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने 17 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!