Breaking News

युवती की धारदार हथियार से हत्या : सबूत मिटाने जला दिया शव

  • पुलिस-फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

द सीजी न्यूज

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरई में करगाडीह रोड पर आज सुबह एक युवती की लाश मिली। पुलिस के अनुसार युवती की हत्या कर शव को जला दिया गया। सोमवार को सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने नहर के पास शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मौके से धारदार हथियार बरामद किया गया है।
पत्थरों पर भी खून के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि शव को पत्थर से भी कुचला गया है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की पहले धारदार हथियार से हत्या के बाद सबूत मिटाने के इरादे से पलारी डालकर जला दिया। फोरेंसिक टीम सबूत जुटाने में जुटी हुई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!