Breaking News

ओड़ीसा से अवैध रूप से लाए जा रहे 30 क्विंटल धान के साथ वाहन जब्त

ओड़ीसा से अवैध रूप से लाये जा रहे 30 क्विंटल धान और वाहन को किया गया जब्त

द सीजी न्यूज

रायपुर। धान के अवैध कारोबार पर सख्ती बरतते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और मंडी की संयुक्त टीम ने तहसील करपावंड के ग्राम धनपुर में गश्त के दौरान ओड़ीसा राज्य से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 30 क्विंटल धान सहित एक वाहन को जब्त कर लिया।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनीष वर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गश्त के दौरान टीम ने वाहन क्रमांक सीजी 17 केवाय 3158 को रोका। वाहन का चालक ओड़ीसा के थाना उमरकोट अंतर्गत ग्राम धारली निवासी प्रदीप साव था। वाहन की गहन जांच करने पर उसमें 60 बोरियों में भरा हुआ कुल 30 क्विंटल धान पाया गया।

संयुक्त टीम ने जब चालक प्रदीप साव से इतनी बड़ी मात्रा में धान परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज़ों की मांग की, तो वह कोई भी मान्य कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। वैध कागजातों के अभाव को देखते हुए संयुक्त टीम ने 30 क्विंटल धान और वाहन को जब्त कर लिया। आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जब्त किए गए धान और वाहन को थाना करपावंड के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन की इस सक्रियता और कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तरीके से होने वाली धान की आवक पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!