Breaking News

ये हाल है स्कूलों का … डीईओ पहुंचे स्कूल तो गेट पर लगा था ताला … प्राचार्य समेत शिक्षकों को नोटिस जारी

  • अलग अलग स्कूलों में बिना पूर्व सूचना स्कूल में अनुपस्थित थे शिक्षक व क्लर्क  

द सीजी न्यूज

दुर्ग। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने आज जिले के दुर्ग व धमधा विकास खण्ड के स्कूवों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरहोला में पदस्थ कर्मचारियों का अलग-अलग तारीख में दिया गया अवकाश आवेदन उपस्थिति रजिस्टर में दबा था। उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन करने पर इन तारीखों में अवकाश प्रविष्टि के बजाय रजिस्टर में हस्ताक्षर मिला।

सुबह 10.10 बजे तक विद्यालय में ताला लगा था। कर्मचारियों को समय पर उपस्थित देने के निर्देश के बावजूद अनियमितता के लिए संबंधित संस्था प्राचार्य व समस्त अनुपस्थितों को नोटिस जारी किया गया।

शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला गिरहोला के निरीक्षण दौरान कक्षा स्तरीय ज्ञान न होने पर उपस्थित शिक्षकों को 31 दिसम्बर तक कक्षा स्तरीय ज्ञान कराने, विद्यालय में स्वच्छता का अभाव पाये जाने पर स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिये गए।

शासकीय उ.मा.वि. सेमरिया के निरीक्षण के दौरान रमेश कुमार ठाकुर, व्याख्याता एल.बी. शालेय कार्य से अनुपस्थित पाए गए। रूपेन्द्र कुमार ठाकुर, सहायक गेड-03 शाला समय तक उपस्थित नहीं मिले। संबंधितों को नोटिस जारी किया गया है। जवाब मिलने के बाद एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही की जाएगी।

सेजेस जामुल के निरीक्षण के दौरान प्रीतम बन्छोर, कविता पाण्डेय, वंदना शर्मा व्याख्याता और कविता प्राणिग्राही, व्याख्याता (संविदा) शाला समय तक अपने कार्य पर उपस्थित नहीं थे। इन्हें भी नोटिस जारी किया गया।

शासकीय उ. मा. वि. कुरूद के निरीक्षण के दौरान राजेन्द्र कुमार मरकाम, सहायक ग्रेड-2 बिना पूर्व सूचना व आवेदन के कार्य से अनुपस्थित थे। उन्हें भी नोटिस जारी किया गया।

निरीक्षण के दौरान नियत समय पर अनुपस्थितों के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी 1 जनवरी से बायोमैट्रिक उपस्थिति की जानकारी भी दी।

निरीक्षण के दौरान सभी प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला के संस्था प्रमुखों को मध्यान्ह भोजन निर्धारित मीनू अनुसार प्रदाय करने, बारहखड़ी, पहाड़ा पुस्तक वाचन के नियमित अभ्यास कराने, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित करने और नियत समय पर अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिये। हाई / हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यों को नियमित प्रायोगिक कार्य करने, ब्लू प्रिंट के अनुरूप 5 वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल कराने, तिमाही परीक्षा के आधार पर चिन्हांकित विद्यार्थीयों को सीमित पाठ्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कराने और प्रायोगिक परीक्षा के बाद भी बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व तक विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति के निर्देश भी दिये गये।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!