द सीजी न्यूज
दुर्ग। निगम कमिश्नर सुमीत अग्रवाल ने आज सुबह 7 बजे से वार्डों का आकस्मिक निरीक्षण किया। वार्ड 26, 27 और 28 का भ्रमण करते हुए कमिश्नर ने सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिये। सड़क किनारे फैली झाडिय़ां और अनावश्यक हरियाली से आवागमन में बाधा होने पर तत्काल काटकर हटाने के निर्देश दिये।
उन्होंने सड़क पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। मुख्य मार्गों पर अवैध कब्जे हटाकर यातायात व्यवस्थित करने कहा गया। सड़क और नालियों में जमा वेस्ट मटेरियल को शीघ्र हटाने, नालियों व सड़कों की निरंतर सफाई करने कहा। कमिश्नर ने साफ कहा कि सफाई और जल निकासी व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
