Breaking News

वोरा दिल्ली रवाना : 14 दिसंबर को कांग्रेस की महारैली ’वोट चोर गद्दी छोड़’ में शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में होंगे शामिल

द सीजी न्यूज

दुर्ग। दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को आयोजित होने जा रही कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली में शामिल होने आज पूर्व विधायक अरुण वोरा दिल्ली रवाना हो गए। रैली में शामिल होने देश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बड़ा जत्था दिल्ली रवाना हो चुका है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक अरुण वोरा के साथ पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन भी महारैली में शामिल होने रवाना हुए।

महारैली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति तय मानी जा रही है। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। विभिन्न राज्यों से भी बड़े नेताओं की मौजूदगी रहेगी।

इस मौके पर वोरा ने कहा कि यह रैली सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र और मताधिकार को बचाने के लिए जनजागरण का राष्ट्रीय संकल्प है। “इस रैली का उद्देश्य चुनाव व्यवस्था में हो रही कथित धांधलियों, मतदाता सूचियों में छेड़छाड़ और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर बढ़ते दबाव के खिलाफ देशभर में एक मजबूत संदेश देना है। भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को प्रभावित कर रहे हैं—यह बेहद गंभीर मुद्दा है और जनता का विश्वास इससे आहत हुआ है।”

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अनेक राज्यों में मतदाता सूची से विरोधी विचार वाले मतदाताओं के नाम हटाए गए और फर्जी वोटरों को जोड़ा गया। बड़े पैमाने पर हेराफेरी कर “मतों की चोरी” की जा रही है। वोरा ने कहा कि यह महारैली तय करेगी कि देश संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था से ही चलेगा, न कि किसी सत्ता-इशारे पर नियंत्रित संस्थाओं के भरोसे।

वोरा ने कहा कि “चुनाव आयोग ने सत्ता के दबाव में आकर चुनावी प्रक्रिया की गरिमा को चोट पहुंचाई है। लोकतंत्र को बचाने का समय आ गया है। दिल्ली की यह रैली उन सभी नागरिकों की आवाज बनेगी जो संविधान, लोकतंत्र और वोट के अधिकार में विश्वास रखते हैं। भविष्य में ऐसी घटनाएँ न दोहराई जाएँ—इसके लिए संघर्ष करना आवश्यक है।”

Check Also

बेमेतरा में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांसद विजय बघेल ने किया ध्वजारोहण

THE CG NEWS बेमेतरा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग के सांसद विजय बघेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!