द सीजी न्यूज
भिलाई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेशन मरोदा व ग्राम कोडिय़ा में छात्र-छात्राओं के सायकल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कक्षा 9वीं में पढ़ाई कर रही 31 छात्राओं को सायकल प्रदान की। शासकीय उ मा विद्यालय स्टेशन मरोदा में 25 छात्राओं व शासकीय उ मा विद्यालय कोडिया में 6 छात्राओं को सायकल प्रदान किया गया।
इस मौके पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि शिक्षा सिर्फ नौकरी नहीं देती, बल्कि सही सोच व सही दिशा भी देती है। शिक्षा के माध्यम से आप जीवन में अपने हर मुकाम को हासिल कर सकते हो। कक्षा 9 वीं में प्रवेश लेने वाली अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग की छात्राओं के अलावा गरीब वर्ग की छात्राओं को भी नि:शुल्क सरस्वती सायकल निशुल्क दी जाती है।
चंद्राकर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था। यह नारा हर जगह चरितार्थ हो रहा है। हर जगह बेटियां सफलता के परचम लहरा रही है। हर क्षेत्र में बेटियां आगे बढ़ रही है। गरीब बेटियों को कॉलेज की पढ़ाई के लिए अब 30,000 रुपए तक की आर्थिक सहायता मिल रही है।
विधायक ने छात्राओं से स्कूल परिसर को हराभरा रखने और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करने की अपील की। चंद्राकर ने स्वदेशी निर्मित वस्तुओं का उपयोग करने, लोकल कारीगर की वस्तुओं को बढ़ावा देने की अपील भी की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, शाला विकास समिति अध्यक्ष अनिल राय, पार्षद गजेन्द्री कोठारी, ममता सिन्हा, सरिता देवांगन, ईश्वरी साहू, विद्यालय की प्राचार्य सुषमा नेमा सहित नागरिक, स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

