Breaking News

खेलों से स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित बनते हैं खिलाड़ी – विधायक ललित चंद्राकर

  • सांसद खेल महोत्सव में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

द सीजी न्यूज

भिलाई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर पुरई में आयोजित विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 में मुख्य अतिथि ललित चंद्राकर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक चंद्राकर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित बनाते हैं। निरन्तर जीवन में सीखने की कला सिखाते हैं कि बेहतर से बेहतर कैसे किया जाए। खिलाड़ी कभी नहीं हारता है। कुछ नया सीख कर जाता है। खिलाडिय़ों का उत्साह और अनुशासन युवा शक्ति की सकारात्मक दिशा को दर्शाता है।
इस अवसर पर उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, मंडल अध्यक्ष शीतल राजपूत, महामंत्री प्रवीण यदु, फलेंद्र सिंह राजपूत, पार्षद संगीता रजक, सरपंच करण सेन, जितेंद्र सोनी, कृष्णा साहू, डोमार साहू, घनश्याम चंद्राकर, ममता चंद्राकर, एकता चंद्राकर, रंजना चंद्राकर, हरीश यादव, छबिलाल साहू सहित क्लस्टर स्तर के समस्त ग्रामों के सरपंच, पंच, सचिव, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में खिलाड़ीगण उपस्थित रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!