Breaking News

ध्वज पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए गृहमंत्री विजय शर्मा

  • इस्पात नगरी भिलाई में 25 से 29 दिसम्बर तक दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन

द सीजी न्यूज

दुर्ग। इस्पात नगरी भिलाई में जयंती स्टेडियम के समीप ग्राउण्ड में 25 से 29 दिसम्बर तक दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन होने जा रहा हैं। आयोजन हेतु आज ध्वज पूजन किया गया। सेवा समर्पण समिति द्वारा आयोजित दिव्य हनुमंत कथा के ध्वज पूजन कार्यक्रम में प्रदेश के गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री और दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव की मौजूदगी में कार्यक्रम स्थल पर विधि-विधान पूर्वक हनुमंत व ध्वज पूजन  कर ध्वज फहराया गया।

ध्वज पूजा के बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद सरोज पाण्डेय, छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष और सेवा समर्पण समिति के संयोजक राकेश पाण्डेय, पूर्व मंत्री रमशीला साहू व अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!