- रिटेंशन स्कीम के आवास के किराए में वृद्धि, कार्मिकों के मिनिमम वेज,टाउनशिप मार्केट के लीज नवीनीकरण,सेक्टर 9 हॉस्पिटल के निजीकरण, हाउस फॉर ऑल स्कीम,के मुद्दे पर आंदोलन
द सीजी न्यूज
भिलाई/ विधायक देवेंद्र यादव सेल बीएसपी प्रबंधन के जन विरोधी निर्णय के खिलाफ गांधी वादी तरीक़े से विरोध प्रदर्शन करेंगे। विधायक ने 20 दिसंबर और 21 दिसंबर को 2 दिवसीय उपवास रखेंगे। विधायक यादव सिविक सेंटर भिलाई चौक पर सुबह 10 बजे से हड़ताल पर बैठेंगे और 2 दो दिन तक उपवास रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विधायक यादव का कहना है कि सेल – बीएसपी प्रबंधन बजट में कटौती कर कार्मिकों, ठेका श्रमिकों, सेवानिवृत्त और पूर्व कार्मिकों को दी जाने वाली शिक्षा,चिकित्सा और आवास जैसे अनिवार्य और महत्वपूर्ण सुविधाओं में कटौती कर रही है। लीज और रिटेंशन स्कीम के तहत आबंटितों आवास की शर्तों में बदलाव कर किराए की दर मे मनमानी बढ़ोतरी की गई है, लीजधारियों को नोटिस जारी आवास खाली करने हेतु दबाव बनाया जा रहा है। संयंत्र में वर्षों से कार्यरत श्रमिकों की छंटनी किया जा रहा है। उनके हक का मिनिमम वेज नहीं दिया जा रहा है। संयंत्र को निजीकरण की ओर धकेल रहे हैं।
विदित हो कि विधायक भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने बीएसपी डायरेक्टर इंचार्च सी आर महापात्र से मुलाकात कर लोगों की समस्या ओ से अवगत कराया था और कार्मिक एवं जनहित मे नई रिटेंशन स्कीम को वापस लेने की आग्रह किया था। रिवर्स बिडिंग को बंद करने, भारत सरकार श्रम मंत्रालय द्वारा निर्धारित दर है उसका भुगतान समय पर वर्करों को दिए जाने,बीएसपी टाउनशिप के मार्केट की दुकानों के लीज के विषय का निराकरण और जब तक निराकरण नहीं जाता है तब तक कार्यवाही नहीं करने के संबंध में किए गए पत्र से अवगत कराया था।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
