Breaking News

प्रबंधन से चर्चा के बाद ही खत्म होगा विधायक देवेंद्र यादव का अनशन

  • आज पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दिया समर्थन
  • अब तक 10 हजार से जायदा लोगों ने दिया जनसमर्थन

द सीजी न्यूज

भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव आज भी सत्याग्रह स्थल पर टेंट में ही रात बिताएंगे। सेल बीएसपी के कर्मचारियों और अधिकारियों के हक की लड़ाई लड़ रहे विधायक देवेंद्र यादव ने दो दिवसीय सत्याग्रह का ऐलान किया था। 20 दिसंबर से सत्याग्रह की शुरुआत की गई। आज 21 दिसंबर को शाम 5 बजे देवेंद्र ने कहा कि जब तक शासन या बीएसपी प्रबंधन से इन मुद्दों को लेकर चर्चा नहीं होगी, तब तक उपवास जारी रहेगा। दो दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन को सभी ट्रेड यूनियनों ने समर्थन दिया है।
मां आई समर्थन देने, भावुक हुए देवेंद्र
आज देवेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि भिलाई सत्याग्रह के दूसरे दिन उनकी माँ हौसला बढ़ाने आई। देवेंद्र ने कहा कि उनके लिय यह भावनात्मक क्षण था। माँ ने कहा कि वे रात में आई थी। देवेंद्र को सोते हुए देखने के वापस चली गई। माँ ने कहा कि भिलाई हमारा परिवार है और इस परिवार के लिए जो कर सकते हो करो। मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है।
ट्रेड यूनियन ने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया
सरकार और सेल प्रबंधन की नीतियों, रिटेंशन स्कीम, निजीकरण, सेक्टर 9 हॉस्पिटल, आवास, न्यूनतम वेतन, बकाया 39 माह का एरियर, बोनस आदि विषयों को लेकर विधायक देवेंद्र यादव के सत्याग्रह आंदोलन को सभी टे्रेड यूनियनों ने समर्थन दिया। बीएसपी की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक के महासचिव व एनजेसीएस सदस्य वंश बहादुर सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से सेल प्रबंधन का मनोबल बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। विधायक देवेंद्र यादव ने कर्मचारियों के हक की आवाज को उठाया है। इंटक यूनियन सत्याग्रह का पूरी तरह समर्थन करती है। आंदोलन को आगे भी रखने की जरूरत पड़ी तो यूनियन साथ रहेगी।
पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू के उपाध्यक्ष डीवीएस रेड्डी ने केंद्र सरकार को कोसते हुए कहा कि मोदी सरकार हिटलर को फॉलो करती है। यही वजह है कि नवफासीवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार जनता को उनके हक से वंचित कर रही है। आज सेल के कर्मचारी त्रस्त हो चुके हैं। भिलाई की बसाहट को बर्बाद करने का खेल हो रहा है। इसे किसी कीमत पर भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। हमें अपने हक की लड़ाई खुद लडऩी है। परिवार सहित सड़क पर उतरना पड़ेगा। भिलाई के सत्याग्रह में लाई हुई भीड़ नहीं है, आई हुई भीड़ है।
पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज, पूर्व विधायक वोरा ने भी दिया समर्थन
विधायक देवेंद्र यादव के सत्याग्रह को समर्थन देने पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा, महापौर नीरज पाल, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, आरएन वर्मा, लालचंद वर्मा, राजेंद्र सिंह परगनिहा, योगेश सोनी, टी जोगा राव, लक्ष्मीपति राजू, श्याम लाल साहू, जय प्रकाश नायर ,संजय साहू इंटक ठेका श्रमिक, फौजी अरुण सिसोदिया,अतुल श्रीवास्तव, सीजू एंथनी, गुड्डू खान, भोलू श्रीवास्तव, मनोज पांडे, अली हुसैन सिद्दीकी, साकेत चंद्राकर, एकांश बंछोर, आदित्य सिंह, सुमित पवार, आशीष यादव, शरद मिश्र, हरीश सिंह आदि मौजूद रहे। अलग-अलग क्षेत्र से महिलाओं का जत्थे ने भी सत्याग्रह स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!