Breaking News

बैगा ने झाड़फूंक के बहाने नाबालिग से किया रेप

द सीजी न्यूज

भिलाई। नंदिनी थाना के अंतर्गत झाडफ़ूंक के बहाने बीमार नाबालिग से बैगा द्वारा रेप किये जाने का मामला उजागर हुआ है। जानकारी के अनुसार बेटी के बीमार होने पर मां ने बेमेतरा जिले के एक बैगा परमेश्वर बघेल (25 साल) को झाड़-फूंक के लिए बुलाया। 22 दिसंबर को बैगा घर पहुंचा और नाबालिग की हालत देखकर बाहरी हवा का साया बताया। बैगा झाडफ़ूंक करने का नाटक करता रहा। नींबू फेंकने का बहाने करके अपने साथ घर से दूर ले गया।
आरोपी बैगा पीडि़ता को अपने साथ एक नर्सरी ले गया। वहां उसने डरा धमकाकर नाबालिग से रेप किया। डर के कारण नाबालिग दो दिनो तक चुप रही। इसके बाद उसने अपनी मां को पूरी बात बताई। मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बैगा को गिरफ्तार कर लिया है।
नंदिनी थाने में 24 दिसंबर को पीडि़ता की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बेटी की तबीयत खराब थी। बेमेतरा जिले के ग्राम परसबोड़ के रहने वाले परमेश्वर बघेल उर्फ  बाडू बैगा को इलाज और झाडफ़ूंक कराने के लिए अपने घर बुलाई थी। आरोपी ूबैगा ने नाबालिग बेटी को अपने साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित नर्सरी के भीतर ले जाकर रेप किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे पीडि़ता डर के कारण चुप रही। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी युवक परमेश्वर का गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!