द सीजी न्यूज
दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक दुर्ग में मंगलवार 13 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से प्लेसमेंट केम्प का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के तीन कंपनियों में भर्ती की जाएगी। रिलेशनशिप मैनेजर-12 पद, इलेक्ट्रीशियन-200 पद, फील्ड ऑफिसर-25 पद, असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी-20 पद, डिप्टी एडवाइजर-20 पद, सेल्स ऑफिसर-20 पद, कलेक्शन ऑफिसर-20 पद और रिलेशनशिप ऑफिसर के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस तरह कुल 337 रिक्त पदों के लिये हेतु भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। सभी पदों के लिये वेतन 15000 से 40000 रुपये तक है। 10 वीं, 12 वीं, आईटीआई, डिप्लोमा व कोई भी स्नातक शैक्षणिक योग्यता धारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण, अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छग निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित हो सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
