द सीजी न्यूज
दुर्ग। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2025-26 हेतु भर्ती रैली का आयोजन 10 से 24 जनवरी तक बाबू पंढरी राव कृदत्त इन्डोर स्टेडियम आमातालाब धमतरी में किया जा रहा है। भर्ती रैली में विभिन्न जिलों हेतु तिथि निर्धारित है। दुर्ग जिले के सीईई परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं चिकित्सा परीक्षा हेतु निर्धारित की गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु आवेदिक पद एवीजीडी के लिए शनिवार, 17 जनवरी, एवी टीडीएन (10 वीं) के लिए मंगलवार, 20 जनवरी और एवी (टीटी)/ एवी (सीएलके/एसकेटी) एवी टीडीएन 8 वीं के लिए बुधवार, 21 जनवरी निर्धारित की गई है।
चिकित्सा परीक्षा हेतु आल एवी सीएटी गुरूवार, 22 और शुक्रवार, 23 जनवरी को निर्धारित की गई है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उप संचालक से मिली जानकारी अनुसार भर्ती रैली की शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले युवाओं के लिए जिला प्रशासन धमतरी द्वारा विभिन्न स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था नोडल अधिकारी की नियुक्ति के साथ की गई है, किसी भी प्रकार की सहायता के लिए नोडल अधिकारी के मोबाईल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
संपर्क हेतु नोडल अधिकारी सोनकर भवन, राम बाग, विन्ध्यवारिनी वार्ड धमतरी के लिए अश्वनी पाटकर को प्रभार दिया है, जिसका मोबाईल नंबर 8103350625 है। रैनबसेरा, जिला अस्पताल के पास धमतरी के लिए नोडल अधिकारी राजकुमार सिन्हा मो. नंबर 9827974636 को प्रभार दिया है। सामुदायिक भवन, मंगल भवन के पास, मराठा पारा धमतरी को नोडल अधिकारी गिरीश गजपाल मो नंबर 7898388835 को प्रभार दिया हैै। राखेचा भवन, साल्हेवार पारा रोड धमतरी के लिए नोडल अधिकारी चेतन साहू मो नंबर 7398734489 को प्रभार दिया हैै।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
