द सीजी न्यूज
भिलाई। पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर कटर से हमला किया गया है। नेवई-मरौदा क्षेत्र में ओंकार साहू (20 साल) अपने दोस्तों हिमांशु पांडेय और टिकेश्वर साहू के साथ दादू चाय दुकान पर चाय पीने गया था। तीनों दुकान के पीछे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी आरोपी हिमांशु साहू वहां पहुंचा।
आरोपी हिमांशु साहू ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौच शुरू कर दी। उसने हिमांशु पाण्डेय से कहा कि बहुत हीरो बन रहा है। इसके बाद उसने जेब से कटर निकालकर हिमांशु पाण्डेय की गर्दन पर सीधा वार किया। हिमांशु की गर्दन की बजाय कटर उसकी पीठ में लगा। उसकी पीठ पर गहरी चोट आई। खून बहने लगा। घटना के बाद ओंकार साहू, टिकेश्वर साहू और आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास भी किया। हमला करने के बाद आरोपी हिमांशु साहू मौके से फरार हो गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal