द सीजी न्यूज
उतई। पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए उतई में 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ट्रामाडोल युक्त प्रतिबंधित नशीली टैबलेट की बड़ी खेप बरामद की गई है। ग्राम सेलुद स्थित धान मंडी के पास आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उतई थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीले रंग की बाइक पर सवार कुछ युवक धान मंडी के पास नशीली टैबलेट बेचने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। जिसमें त्रिलोकी यादव (27), निवासी ग्राम सेलुद सतनामी पारा, थाना उतई जिला दुर्ग, चेमन विश्वकर्मा (20) और हकीम खान (24), दोनों निवासी इंदिरा नगर कुरूद, थाना कुरूद जिला धमतरी शामिल हैं।
पूछताछ में त्रिलोकी यादव ने बताया कि उसने हकीम खान से 500 रुपए में टैबलेट खरीदी थी। चेमन विश्वकर्मा और हकीम खान ने बताया कि नशीली टैबलेट रायपुर के संजय नगर क्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद कैश से मंगाई जाती थीं, जिन्हें कुरूद लाकर सप्लाई किया जाता था। चेमन विश्वकर्मा और हकीम खान के कब्जे से बाइक में रखी एक प्लास्टिक बोरी के अंदर से 15 पत्ते और 4 खुली टैबलेट, कुल 364 नशीली टैबलेट बरामद की गईं। पुलिस ने कुल 1,37,200 रुपए का माल जब्त किया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
