Breaking News

मनरेगा बचाओ संग्राम में कांग्रेसियों ने कसी कमर : कहा – मनरेगा को कमजोर कर मोदी सरकार ने गरीब मजदूरों का रोजगार का हक छीना

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ ग्रामीण जनता की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने वाली मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने के विरोध में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज दुर्ग में एक दिवसीय उपवास रखा गया। कांग्रेस के दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर और भिलाई शहर जिला के संयुक्त तत्वाधान में गांधी प्रतिमा के सामने एकदिवसीय उपवास का आयोजन किया गया। उपवास में बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर, किसान, महिला श्रमिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, कांग्रेसजन व जनआंदोलन से जुड़े लोग शामिल हुए।
उपवास स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, मनरेगा बचाओ संग्राम प्रभारी राजेन्द्र साहू, नीता लोधी सहित सैकड़ों लोगों ने उपवास रखकर भाजपा सरकार के खिलाफ  प्रदर्शन किया। उपवास स्थल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी डॉ एसए संपत कुमार भी मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ संपत कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा को योजनाबद्ध तरीके से खत्म करने पर तुली हुई है। यह सिर्फ  एक योजना नहीं, बल्कि देश के करोड़ों गरीब मजदूरों के पेट की लड़ाई है, जिसे भाजपा सरकार कुचलना चाहती है। यह संविधान और कानून का खुला उल्लंघन है। भाजपा सरकार गरीबों को भूखा मारने की नीति पर चल रही है।
पूर्व केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उपवास स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा पर हमला गरीबों पर हमला है। मजदूरों का हक छीनने वाली केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक मनरेगा को दोबारा लागू नहीं किया जाएगा। हर मजदूर को उसका अधिकार दिलाए बिना कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी।
पूर्व विधायक अरुण वोरा ने मनरेगा कानून को बंद कर नई योजना लागू करने पर केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथो लिया। उन्होंने कहा कि केवल नाम बदलकर एक कानून को बंद कर योजना लागू की जा रही है। इस योजना में काम की गारंटी ही नहीं है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी सिर्फ  योजना नहीं बल्कि कानून है। इसे बंद करने की बड़ी साजिश भाजपा सरकार ने रची है।
सभा को दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, मनरेगा बचाओ संग्राम के दुर्ग जिला प्रभारी राजेन्द्र साहू, दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव अय्यूब खान ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा को खत्म करने की साजिश की गई है। मजदूरों के हक को कुचलने का कार्य किया जा रहा है। आंदोलन को व्यापक और निर्णायक रूप दिया जाएगा। आभार प्रदर्शन भिलाई शहर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने किया।
उपवास स्थल पर राजीव गुप्ता, महेंद्र वर्मा, हरीश ठाकुर, विक्रांत अग्रवाल, महेंद्र निषाद, टोमन अग्रवाल, बलराम राजपूत, विष्णु निषाद, अशोक साहू, रज्जाक खान, धर्मेंद्र साहू, ओनी महिलांग, संतोष बाफना, तीरकेश बंजारे, श्रीकांत वर्मा, टनेन्द्र ठाकरे, अभिनव बघेल, रितिक रंजन नायक, संदीप निर्मलकर, प्रकाश ठाकुर, कमलेश साहू, सरोजनी चंद्राकर, सुनीता चैन्नेवार, रामप्यारी वर्मा, जीवराखन वर्मा, केजू यादव, दुष्यंत चौहान, गोपी साहू, अलताफ अहमद, राजकुमार पाली, महीप सिंग भुवाल, धर्मेंद्र यादव, सुमित घोष, अब्दुल गनी, अमृता सिंह, विनोद सेन, संजय बत्रा, नंद कुमार सेन, भास्कर कुंडले, फिरोज खान, एजाज खान, पप्पू श्रीवास्तव दीपक जैन, चंद्र मोहन गभने, गुरदीप भाटिया प्रीतम देशमुख, अनीस रज़ा, मीना पॉल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Check Also

सेक्टर-9 अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्थाओं का सांसद विजय बघेल ने लिया जायजा

THE CG NEWS भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!